About NityaVaniनित्य वाणी के बारे में
NityaVani (नित्य वाणी, “daily sacred words”) began on a journey, looking for the Hanuman Chalisa on a phone and finding pages full of advertisements. It is a quiet place to read and recite prayers.नित्य वाणी की शुरुआत एक यात्रा में हुई, जब फ़ोन पर हनुमान चालीसा खोजने पर विज्ञापनों से भरे पेज मिले। यह प्रार्थना पढ़ने और पाठ करने की एक शांत जगह है।
What we promiseहमारा वादा
- The prayer comes first. Nothing appears between you and the text: no pop-ups, no video, no sound you did not start.प्रार्थना सबसे पहले। आपके और पाठ के बीच कुछ नहीं आता: न पॉप-अप, न वीडियो, न ऐसी आवाज़ जो आपने न चलाई हो।
- Prayers keep working without internet once you have opened them.एक बार खोलने के बाद प्रार्थनाएँ बिना इंटरनेट भी चलती हैं।
- No account is needed to read, and we do not track you.पढ़ने के लिए कोई खाता नहीं चाहिए, और हम आपको ट्रैक नहीं करते।
- Texts are accurate and their sources are named.पाठ सही होते हैं और उनके स्रोत बताए जाते हैं।
How texts are checkedपाठ कैसे जाँचे जाते हैं
Each prayer is compared line by line with at least two respected printed editions and signed off by two advisers before it is marked as verified. Until then, the page says the text is being checked. Every change is recorded and can be undone. If something differs from your printed copy, tap the verse number and choose “Report a mistake”; an adviser will check it.हर प्रार्थना को कम से कम दो प्रतिष्ठित छपी प्रतियों से पंक्ति-दर-पंक्ति मिलाया जाता है, और दो सलाहकारों की स्वीकृति के बाद ही उसे “जाँचा हुआ” माना जाता है। तब तक पेज पर लिखा रहता है कि पाठ जाँचा जा रहा है। हर बदलाव दर्ज होता है और वापस लिया जा सकता है। अगर कुछ आपकी छपी प्रति से अलग लगे, तो छंद की संख्या पर टैप करके “ग़लती बताएँ” चुनें; एक सलाहकार उसे जाँचेंगे।
The English-script (Roman) and regional-script versions are prepared from the Devanagari text and reviewed by people. Meanings are written by human advisers; we never use AI to write or change sacred text.अंग्रेज़ी (रोमन) और क्षेत्रीय लिपियों के रूप देवनागरी पाठ से बनाए जाते हैं और लोग उन्हें जाँचते हैं। अर्थ हमारे सलाहकार लिखते हैं; पवित्र पाठ लिखने या बदलने के लिए हम कभी AI का उपयोग नहीं करते।
Accessibilityसुगम्यता
NityaVani is built to work with the screen readers already on phones: TalkBack on Android and VoiceOver on iPhone.नित्य वाणी फ़ोन में पहले से मौजूद स्क्रीन रीडर के साथ काम करने के लिए बनी है: Android पर TalkBack और iPhone पर VoiceOver।
- Prayers are real text, never pictures of text, so screen readers and braille displays can read every word.प्रार्थनाएँ असली पाठ हैं, पाठ की तस्वीरें नहीं, इसलिए स्क्रीन रीडर और ब्रेल डिस्प्ले हर शब्द पढ़ सकते हैं।
- Each verse has its own heading (for example “Chaupai 12 of 40”), so you can move verse by verse.हर छंद का अपना शीर्षक है (जैसे “चौपाई 12 (40 में से)”), ताकि आप छंद-दर-छंद आगे बढ़ सकें।
- Hindi text is marked as Hindi, so your phone reads it with a Hindi voice.हिंदी पाठ को हिंदी के रूप में चिह्नित किया गया है, ताकि फ़ोन उसे हिंदी आवाज़ में पढ़े।
- Every button says what it does. Nothing moves on its own.हर बटन बताता है कि वह क्या करता है। कुछ भी अपने-आप नहीं हिलता।
- When a recording is available, earphone buttons and lock-screen controls play, pause and skip.जब रिकॉर्डिंग उपलब्ध हो, तो ईयरफ़ोन के बटन और लॉक-स्क्रीन से चलाना, रोकना और आगे बढ़ना हो जाता है।
- Text can be made much larger, with a night theme and extra line spacing, under the “Aa” button. Elder mode makes everything larger in one tap.“Aa” बटन में अक्षर बहुत बड़े किए जा सकते हैं, रात का रंग और पंक्तियों के बीच ज़्यादा जगह चुनी जा सकती है। बुज़ुर्ग मोड एक टैप में सब कुछ बड़ा कर देता है।
If anything is hard to use with your device, please tell us.अगर आपके फ़ोन पर कुछ इस्तेमाल करना मुश्किल लगे, तो कृपया हमें बताएँ।
Volunteersस्वयंसेवक
NityaVani is built by volunteers. If you can proofread Hindi or Sanskrit, write meanings, or sing a prayer for a recording, we would be grateful for your help. See how to support NityaVani.नित्य वाणी स्वयंसेवक बनाते हैं। अगर आप हिंदी या संस्कृत का प्रूफ़ पढ़ सकते हैं, अर्थ लिख सकते हैं, या रिकॉर्डिंग के लिए प्रार्थना गा सकते हैं, तो हम आपके आभारी रहेंगे। देखें नित्य वाणी को सहयोग कैसे दें।